लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयाना दिया, उन्होंने कहा कि “अयोध्या, काशी, मथुरा या गुलामी के दौरान अपवित्र किए गए किसी भी अन्य धार्मिक स्थल को अब पूरे सम्मान के साथ फिर से स्थापित किया जाना चाहिए।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में स्वामी हरियाचार्य महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘बर्बर विदेशी आक्रमणकारियों’ के समय अपवित्र किए गए धार्मिक स्थलों को उनके सम्मान के साथ फिर से स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे सनातन धर्म का सामूहिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या, काशी, मथुरा या गुलामी के दौरान अपवित्र किए गए किसी भी अन्य धार्मिक स्थल को अब पूरे सम्मान के साथ फिर से स्थापित किया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि ऐसी बहाली केवल आस्था का कार्य नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति एक जिम्मेदारी भी है।मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के लिए 500 साल के लंबे संघर्ष को याद किया और कहा कि संतों और भक्तों ने अथक संघर्ष किया और आज वह सपना सच हो गया है।